Class Central is learner-supported. When you buy through links on our site, we may earn an affiliate commission.

Google

लेखन और संवाद को निखारने के लिए एआई

Google via Coursera

Overview

Google, IBM & Meta Certificates – 40% Off
One Coursera Plus subscription covers most Professional Certificates on Coursera.
Unlock All Certificates
क्या आपको कॉन्टेंट लिखने, उसमें बदलाव करने, और उसे बेहतर बनाने में बहुत ज़्यादा समय लगता है? इस कोर्स में, आपको एआई को अपने राइटिंग पार्टनर के तौर पर इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। इसकी मदद से अपने रफ़ नोट्स को बेहतर मैसेज में बदला जा सकता है। इससे आपकी बात ज़्यादा साफ़ और असरदार दिखेगी। इसकी शुरुआत Google Meet में Gemini से करें, जो आपकी कच्ची-पक्की ट्रांसक्रिप्ट से शानदार रिपोर्ट तैयार कर देगा। इसके बाद, Gemini को अलग-अलग तरह के प्रॉम्प्ट देकर सुझाव पाने और अपने काम को बेहतर बनाने का तरीका जानें। आखिर में, Gemini Canvas की मदद से अपने कॉन्टेंट को अलग-अलग ऑडियंस के हिसाब से तैयार करने का हुनर सीखें। साथ ही, Gemini Live की मदद से, किसी टॉपिक पर की जाने वाली बातचीत के अहम पहलुओं पर प्रैक्टिस करके देखें। इससे आपका समय बचेगा। इस कोर्स के पूरा होने पर, ये सारे काम किए जा सकेंगे: • ऐक्शन प्लान बनाना: Meet में Gemini का इस्तेमाल करके, मीटिंग के नोट और अहम फ़ैसले रिकॉर्ड करना। इसके बाद, उन्हें शेयर की जा सकने वाली रिपोर्ट में बदलना, जिसमें अगले स्टेप की साफ़-साफ़ जानकारी हो। • स्टेकहोल्डर के लिए चीट शीट बनाना: Gemini को प्रॉम्प्ट देकर स्टेकहोल्डर के नज़रिए से राय देने के लिए कहना। इससे आपको अपने काम की कमियाँ पहचानने और अहम समीक्षाओं के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी। • ज़रूरत के हिसाब से मैसेज तैयार करना: Gemini Canvas का इस्तेमाल करके, किसी भी दस्तावेज़ को अलग-अलग फ़ॉर्मैट में ढालना। जैसे, लीडरशिप के लिए एक फ़ॉर्मल मेमो और अपनी टीम के लिए कोई छोटा अपडेट तैयार करना। • बेहतर तरीके से बातचीत करना: Gemini Live की मदद से, किसी मीटिंग वगैरह के लिए तैयार की जाने वाली बातचीत के अहम पहलुओं पर प्रैक्टिस करना। इससे आपको तुरंत सुझाव मिलेंगे और मीटिंग में अपनी बात बेहतर तरीके से रखी जा सकेगी। जैसे, किसी प्रॉडक्ट या सेवा के बारे में जानकारी देने या फ़ॉर्मल तरीके से सुझाव देने के लिए इसका इस्तेमाल करें।

Syllabus

  • Gemini की मददद से अपनी टीम को ट्रैक पर रखना
    • एआई की मदद से, मीटिंग की ट्रांसक्रिप्ट और नोट को खास जानकारी में बदलें, ताकि आपकी टीम का फ़ोकस सिर्फ़ मीटिंग की बातों पर रहे। इसके बाद, इस जानकारी से ऐक्शन आइटम की एक सूची में बनाएँ, ताकि सभी काम तेज़ी से निपटाए जा सकें।
  • Gemini की मदद से मुश्किल सवालों के लिए खुद को तैयार करना
    • किसी दूसरे व्यक्ति के नज़रिए को समझकर, अपने काम को और बेहतर बनाएँ। Gemini के "रीज़निंग दिखाएँ" फ़ीचर से जानें कि आपके काम को परखते समय उस व्यक्ति का क्या नज़रिया था, ताकि आप अपने काम की कमियों को दूर कर सकें।
  • Gemini Canvas की मदद से मैसेज ड्राफ़्ट करना
    • Canvas की मदद से, स्टेकहोल्डर के लिए मैसेज लिखें। चेन-ऑफ़-थॉट प्रॉम्प्टिंग की टेक्निक का इस्तेमाल करके, एआई से अपने मैसेज की खास बातों और लिखने की स्टाइल में बदलाव कराएँ, ताकि हर स्टेकहोल्डर के लिए एक खास मैसेज तैयार किया जा सके।
  • Gemini Live से, अपने बातचीत के तरीके पर फ़ीडबैक पाना
    • किसी भी अहम बातचीत की प्रैक्टिस करने के लिए, Gemini Live पर अपनी पसंद का कोई पर्सोना चुनें। इसके बाद, बातचीत के अपने अंदाज़ को और बेहतर बनाने के लिए एआई से फ़ीडबैक माँगे।

Taught by

Google Career Certificates

Reviews

Start your review of लेखन और संवाद को निखारने के लिए एआई

Never Stop Learning.

Get personalized course recommendations, track subjects and courses with reminders, and more.

Someone learning on their laptop while sitting on the floor.