Google, IBM & Meta Certificates – 40% Off
One Coursera Plus subscription covers most Professional Certificates on Coursera.
Unlock All Certificates
क्या आपके सवालों के जवाब ऐसे डेटासेट में छिपे हैं जिसे समझ पाना मुश्किल है? इस कोर्स में आपको एआई का इस्तेमाल अपने ऐनलिटिकल पार्टनर के तौर पर करने को मिलेगा, ताकि अव्यवस्थित डेटा को साफ़ और काम की जानकारी में बदला जा सके। Gemini की मदद से, किसी भी प्रोजेक्ट के लिए सफलता की सही मेट्रिक जानने का तरीका पता चलेगा. साथ ही, बेतरतीब और बिखरे हुए डेटा को व्यवस्थित टेबल में बदलने का प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा। इतना ही नहीं, आपको रोज़मर्रा की भाषा का इस्तेमाल करके, Google Sheets में बेहतरीन फ़ॉर्मूले और शानदार चार्ट बनाने का मौका मिलेगा, ताकि आप डेटा को बेहतर ढंग से समझ सकें और सही फ़ैसले ले सकें।
इस कोर्स के पूरा होने पर, आपको ये काम करने आ जाएँगे:
• भरोसेमंद सक्सेस मेट्रिक बनाना: Gemini की मदद से अपने प्रोजेक्ट के लिए एकदम सटीक मेट्रिक तय कर पाना, ताकि नतीजे आत्मविश्वास के साथ पेश किए जा सकें।
• व्यवस्थित डेटासेट बनाना: बिखरी हुई जानकारी को ठीक करके उसे Google Sheets में एक व्यवस्थित टेबल में बदलना, ताकि उसका तुरंत विश्लेषण किया जा सके।
• डेटा को चार्ट और फ़ॉर्मूले में बदलना: रोज़मर्रा की भाषा का इस्तेमाल करके स्प्रेडशीट फ़ंक्शन जनरेट करना और आपके नतीजों को विज़ुअल के तौर पर दिखाने वाला चार्ट बनाना, ताकि आप डेटा के हिसाब से सही फ़ैसले ले सकें।
• बिज़नेस परफ़ॉर्मेंस सिम्युलेटर तैयार करना: Gemini Canvas का इस्तेमाल करके, स्टैटिक डेटा को इंटरैक्टिव टूल में बदलना। इससे यह पता किया जा सकेगा कि किस तरह के बदलाव हो रहे हैं और रीयल टाइम में उसका क्या असर होने वाला है।