Google, IBM & Meta Certificates – 40% Off
One Coursera Plus subscription covers most Professional Certificates on Coursera.
Unlock All Certificates
इस आधुनिक समय में, लोग अपने व्यक्तित्व के बारे में जागरूक हुए हैं और अपने बालों, लुक और मेकअप पर बहुत ध्यान देते हैं। हेयर कटिंग और सेटिंग, हेयर कलर, डाई आदि के लिए हेयर स्टाइलिस्ट की सेवाएं लेने के लिए ब्यूटी पार्लर और सैलोन जाने वाले लोगों में तेजी से वृद्धि हुई है। हेयर ड्रेसिंग और स्टाइलिंग दैनिक जीवन का एक हिस्सा बन गया है, खासकर कामकाजी लड़कियों और महिलाएं के लिए।हेयर कटिंग और स्टाइलिंग सिर्फ सर्विस उद्योग का हिस्सा नही है बल्कि एक कौशल और ज्ञान आधारित उद्योग है। हेयरड्रेसिंग उद्योग के व्यापार के अवसरों में निरंतर वृद्धि हो रही है। आने वाले वर्षों में भी, विकासशील देशो में इस ट्रेंड के जारी रहने का अनुमान है।इससे हेयर कटिंग और स्टाइलिंग में प्रशिक्षित कर्मियों की बड़ी मांग पैदा हुई है। इस क्षेत्र में आधुनिक रुझान और प्रशिक्षित कर्मियों की मांग को ध्यान में रखते हुए, हेयर केयर एंड स्टाइलिंग पर यह कोर्स काफी योगदान देगा।इस कोर्स में आप को बालो को शैंपू और कंडीशन् करना, ब्लो ड्राइंग, बेसिक हेयर कट और साथ ही अन्य उन्नत हेयर सर्विस जैसे की थर्मल सट्रेट्निंग, कर्लिंग, रासायनिक उपचार आदि के बारे में जानकारी मिलेगी । विभिन्न प्रकार के चेहरे के आकार व उनके अनुरूप बनाने वाली केश सज्जा के विषय में भी विस्तृत जानकारी आपको दी जायेगी।कोर्स पूरा करने के बाद आप पार्लर में सहायक हेयर स्टाईलिस्ट के तौर पर कार्य कर सकते हैं या अपना स्वयं का व्यवसाय भी खोल सकते हैं। यदि आपके पास अपना व्यवसाय खोलने के लिए पर्याप्त पूंजी नहीं है तो भी आप मोबाइल पार्लर्स के माध्यम से फोन पर अपॉइंटमेंट लेकर क्लांइट के घर जा कर काम कर सकते है। आप इस कौशल में पारंगत हो कर सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं । आपके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाओं सहित ।