Google, IBM & Meta Certificates – 40% Off
One plan covers every Professional Certificate on Coursera.
Unlock All Certificates
यह पाठ्यक्रम भारतीय कला और साहित्य की पारस्परिकता, विकास और समकालीन महत्व को समझने के लिए विकसित किया गया है। इसमें छात्रों को प्राचीन काल से आधुनिक युग तक कला और साहित्य की विविध अभिव्यक्तियों, शैलियों और रूपों से परिचित कराया जाएगा। कोर्स में रस सिद्धांत, लोककला, चित्रकला, नाटक, संगीत, कविता, और डिजिटल कला जैसे विषयों के माध्यम से यह समझाया जाएगा कि कैसे साहित्य और कला एक-दूसरे को पूरक बनाते हैं। साथ ही, क्षेत्रीय विविधताओं, सामाजिक-सांस्कृतिक आंदोलनों (जैसे नारीवाद, दलित विमर्श दृष्टिकोण) और वैश्विक संदर्भों को भी शामिल किया गया है। यह कोर्स विद्यार्थियों में आलोचनात्मक दृष्टिकोण, सांस्कृतिक संवेदनशीलता और रचनात्मकता को बढ़ावा देता है।