Build a Learning Habit
Download Class Central's free printable study calendar
Download for Free
ABOUT THE COURSE:प्रस्तुत पाठ्यक्रम का निर्माण हिन्दी विषय में रुचि रखने वाले शिक्षार्थियों (बी. एड. प्रशिक्षणार्थी, एम. एड. शिक्षक-प्रशिक्षक) एवं शिक्षक-शिक्षा में सम्मिलित सभी सेवापूर्व एवं सेवारत शिक्षक-प्रशिक्षकों को ध्यान में रख कर किया जा रहा है । इस पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उल्लिखित हिन्दी भाषा की महत्ता को केंद्र में रखते हुए सर्वप्रथम भाषायी परिचय से अवगत कराया जायेगा तथा मातृभाषा एवं राजभाषा पर भी प्रकाश डाला जायेगा, इसके साथ ही भाषा सीखने के प्रमुख घटकों, भाषायी संरचना (ध्वनि विज्ञान, शब्द विज्ञान, वाक्य विज्ञान आदि) को भी स्पष्ट किया जायेगा । किसी भी भाषा में शुद्ध वर्तनी तथा शुद्ध उचारण प्रमुख स्थान रखते है, इस दृष्टि से इसके प्रमुख बिन्दुओ को स्पष्ट करते हुए भाषा के मनोवैज्ञानिक पक्ष पर भी प्रकाश डाला जायेगा । इसी तारतम्यता में हिन्दी भाषा की विभिन्न विधाओ, समुन्नयन क्रियाएं विभिन्न प्रणालियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला जायेगा । इसी क्रम में विधयार्थियों के पक्ष में हिन्दी भाषा के आवश्यक सभी बिन्दुओ ( संदर्भ में भाषा एवं व्याकरण ) एवं आयामों को भी सम्मिलित करते हुए प्रस्तुत किया जायेगा । भाषा एवं तकनीकी के अहम संबंध के दृष्टव्य में सामाजिक संबंध के आवश्यक तत्वों ( ई-लेखन, ध्यातत्व बिन्दु ) को भी केंद्र में रखकर पाठ्यक्रम को सम्पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा ।
INTENDED AUDIENCE: स्नातक, परास्नातक, सेवापुर्व प्रशिक्षणार्थी एवं सेवारत शिक्षक
PREREQUISITES: स्नातक
INTENDED AUDIENCE: स्नातक, परास्नातक, सेवापुर्व प्रशिक्षणार्थी एवं सेवारत शिक्षक
PREREQUISITES: स्नातक