Google, IBM & Meta Certificates – 40% Off
One plan covers every Professional Certificate on Coursera.
Unlock All Certificates
यह पाठ्यक्रम आधुनिक हिंदी कविता की प्रमुख प्रवृत्तियों—छायावाद, प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, नई कविता एवं समकालीन कविता—का विश्लेषणात्मक अध्ययन कराता है। इसके माध्यम से विद्यार्थी यह समझ सकेंगे कि उपनिवेशवाद, राष्ट्रवाद, नारी चेतना, दलित विमर्श, औद्योगीकरण, आधुनिकता और उत्तर-आधुनिकता जैसी विचारधाराओं ने कविता को किस प्रकार प्रभावित किया। यह पाठ्यक्रम कविता को केवल सौंदर्यबोध की रचना न मानकर उसे सामाजिक यथार्थ, संवेदना और विचार का माध्यम मानने की दृष्टि विकसित करता है। इससे विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच, साहित्यिक विवेक और सामाजिक-सांस्कृतिक समझ का विकास होता है।